फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शादीपुर बाजार की निकासी व्यवस्था का लिया जायजा

Tue, 11 Nov 2025 02:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
10जेएनडी23: शादीपुर के बाजार में दुकानदारों से बात करते हुए विधायक विनेश फोगाट। संवाद
विज्ञापन
जुलाना । शादीपुर गांव के बाजार में निकासी व्यवस्था की खराब हालत को लेकर सोमवार को विधायक विनेश फोगाट ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। दुकानदारों ने विधायक के सामने अपनी समस्याएं रखीं और बताया कि लंबे समय से निकासी व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण सड़क पर पानी भरा रहता है। इससे उनकी दुकानदारी प्रभावित हो रही है। दुकानदारों ने बताया कि नालियां जाम हैं। बारिश हो जाए तो स्थिति और खराब हो जाती है। पानी गंदगी को समेटे दुकानों के अंदर घुस जाता है। इससे उनका आर्थिक नुकसान होता है। दुकानदारों ने यह भी कहा कि बाजार में महिलाओं के लिए कोई शौचालय व्यवस्था नहीं है। इससे महिला ग्राहकों और दुकानदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। विधायक विनेश फोगाट ने कहा कि शादीपुर बाजार की स्थिति वास्तव में चिंताजनक है क्योंकि यह क्षेत्र नगरपालिका और बीडीपीओ कार्यालय के बीच बंटा हुआ है। कुछ हिस्सा नगरपालिका के अधिकार क्षेत्र में आता है, जबकि बाकी हिस्सा बीडीपीओ के अधीन है। इस कारण दोनों विभागों के बीच तालमेल की कमी से बाजार की सफाई और निकासी जैसी बुनियादी सुविधाएं प्रभावित हो रही हैं। विधायक ने दुकानदारों को आश्वासन दिया कि वह इस मामले को उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाएंगी और जल्द ही संयुक्त बैठक बुलाकर विभागीय जिम्मेदारी तय की जाएगी। साथ ही शादीपुर बाजार की निकासी व शौचालय जैसी सुविधाओं को दुरुस्त करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें