फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कड़ाके की ठंड में जनजीवन बेहाल, ट्रेन भी लेट

विज्ञापन
12जेएनडी43: सुबह साढ़े दस बजे खेतों में छाया कोहरा। संवाद
विज्ञापन
जींद। पिछले तीन दिनों से लगातार सुबह के समय घना कोहरा छाने से कड़ाके की ठंड का असर और तेज हो गया है। कोहरे और तापमान में गिरावट के कारण आमजन ठिठुरने को मजबूर हैं। सुबह के समय दृश्यता बेहद कम रहने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर में धूप निकलने के बाद भी ठंड से राहत नहीं मिल पा रही।
विज्ञापन

सोमवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा चलने से ठंड का असर ज्यादा महसूस किया गया। सुबह छह से नौ बजे तक कोहरे की घनी चादर छाई रही। इससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ।
ग्रामीण इलाकों में हालात और भी खराब रहे, जहां लोग अलाव जलाकर ठंड से बचने की कोशिश करते नजर आए। कड़ाके की ठंड का असर सबसे ज्यादा दिहाड़ी मजदूरों, बुजुर्गों पर देखा जा रहा है। बाजारों में भी सुबह के समय रौनक कम रही और लोग देर से घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन

ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से जींद जंक्शन पर पहुंचीं
कोहरे का असर रेलवे यातायात पर भी साफ दिखाई दिया। सोमवार को कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से जींद जंक्शन पर पहुंचीं। ट्रेन नंबर 12481 श्रीगंगानगर इंटरसिटी दोपहर तीन बजकर 11 मिनट की जगह चार बजकर 10 मिनट पर पहुंची। ट्रेन नंबर 16031 अंडमान एक्सप्रेस रात सवा 11 बजे की बजाय पौने एक बजे पहुंची। इसी तरह ट्रेन नंबर 14024 डीएमयू सुबह आठ बजकर चार मिनट की जगह नौ बजकर 10 मिनट पर पहुंची, जबकि 20424 पातालकोट एक्सप्रेस सुबह आठ बजकर 56 मिनट की जगह 10 बजकर आठ मिनट पर आई। इसके अलावा ट्रेन नंबर 12482 श्रीगंगानगर इंटरसिटी 11 बजे की बजाय साढ़े 12 बजे, 54037 कुरुक्षेत्र-जींद पैसेंजर दोपहर 12 बजकर 10 मिनट की जगह 12 बजकर 52 मिनट, और 54044 हिसार-जींद पैसेंजर एक बजे की जगह एक बजकर 47 मिनट पर पहुंची। फरक्का एक्सप्रेस, बठिंडा सुपरफास्ट और दिल्ली कैंट सुपरफास्ट सहित कई अन्य ट्रेनें भी एक से तीन घंटे की देरी से चलीं।
वर्जन
आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है तथा सुबह के समय कोहरा बने रहने की संभावना है। ऐसे में प्रशासन ने वाहन चालकों को सावधानी बरतने और आमजन को ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की है। -डॉ. राजेश मौसम वैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें