फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डिस्कस थ्रो में अनिता अलेवा और साइकिल दौड़ में शिवानी खांडा प्रथम

विज्ञापन
12जेएनडी39- महिला खेल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों के साथ सीडीपीओ व अन
विज्ञापन
अलेवा। खंड महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से सोमवार को राजीव गांधी स्टेडियम में ग्रामीण महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता सीडीपीओ कांता यादव ने की। इसमें पंचायत समिति चेयरमैन राहुल नगूरां ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में तीस वर्ष से अधिक की महिलाओं व लड़कियों के बीच 100 मीटर दौड़, डिस्कस थ्रो और म्यूजिकल चेयर में 30 वर्ष से ऊपर की महिलाओं ने हिस्सा लिया। इसके अलावा 300 मीटर, 400 मीटर, पांच किमी. साइकिल दौड़ के मुकाबले कराए गए। डिस्कस थ्रो में अलेवा की अनिता और पांच किमी. साइकिल दौड़ में शिवानी खांडा ने प्रथम स्थान हासिल किया।
सीडीपीओ कांता यादव ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मुहिम के बारे में बताते हुए कहा कि इन खेलों का मकसद खेलों के प्रति ग्रामीण महिलाओं को जागरूक करना है। खेलकूद हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है। बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। खेलों में ध्यान आकर्षित करने से खिलाड़ियों का शरीर स्वस्थ रहने के अलावा कई की बीमारियों से दूर रहता है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 18 से 30 वर्ष की लड़कियों व महिलाओं में एक-दूसरी से आगे बढ़ने की प्रतिभा निखरकर सामने आती है। खेलों और शिक्षा के क्षेत्र के साथ-साथ बेटियां आज हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रही हैं।
ग्रामीण खेलों के माध्यम से ही खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेलों में पहुंचते है। इस मौके पर डीपीई नरेश कुमार, करण सिंह, सुपरवाइजर मीना, सरोज, राजबाला, सुदेश, सोनिया, अमन, नरेंद्र, सत्यावती, अजंलि, मिथुन और दलबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन



यह है परिणाम
पांच किलोमीटर साइकिल दौड़ में खांडा की शिवानी प्रथम, गोहियां की सोनाली द्वितीय तथा नगूरां की प्रीता तृतीय स्थान पर रही।

100 मीटर दौड़ में हसनपुर की सुशीला प्रथम, थुआ की किरण बाला द्वितीय व कविता अलेवा तृतीय स्थान पर रही।

300 मीटर दौड़ में खांडा की तृषा प्रथम, ज्योति नगूरां द्वितीय और अलेवा की अंकुश तृतीय स्थान पर रही।

400 मीटर दौड़ में पेगां की दीपिका प्रथम, नगूरां की संजू द्वितीय और हसनपुर की तमन्ना तीसरे स्थान पर रही।

डिस्कस थ्रो में अलेवा की अनिता प्रथम, अलेवा की किताबो द्वितीय तथा कांता रायचंदवाला तृतीय स्थान पर रही।

म्यूजिकल चेयर गेम में बिंदू बाला चांदपुर प्रथम, सुनीता नगूरां द्वितीय व सुषमा शामदों तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें