फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में अमेरिका जैसा कानून, सुविधाएं पाकिस्तान की तरह ः हुड्डा

विज्ञापन
छात्तर गांव में जनसभा में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा। - फोटो : Jind
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने बुधवार को जींद, उचाना व जुलाना में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए जनसभाएं कीं। इस दौरान हुड्डा ने भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए भाजपा के कुशासन से मुक्ति पाने के लिए कहा। हुड्डा ने बुधवार को जुलाना की पुरानी अनाज मंडी, छात्तर गांव, कंडेला गांव व जींद के टाउन हॉल में जनसभाएं कीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में कानून अमेरिका जैसे बना दिए, लेकिन सुविधाएं पाकिस्तान जैसी हैं। भाजपा राज में 10 प्रतिशत बेरोजगारी बढ़ी है। भाजपा सरकार ने हरियाणा के पीएचडी, इंजीनियर, एलएलबी, एमए कर रहे युवकों को चपरासी तो हरियाणा से बाहर के लोगों एसडीओ बना दिया है। अब प्रदेश में हवा बदल चुकी है हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आते ही सबसे पहले 24 घंटे के अंदर किसानों का कर्ज माफ करेंगे। कांग्रेस सरकार ने छह लाख बिजली के मीटर रिजेक्ट कर दिए थे, अब यह मीटर भाजपा सरकार ने खरीद कर लोगों के घर में लगा दिए हैं। भाजपा सरकार में बिजली के बिल अधिक आ रहे हैं और बिजली रहती नहीं है। बुढ़ापा पेंशन लेने की उम्र पुरुषों के लिए 58 वर्ष और महिलाओं के लिए 55 वर्ष महिलाओं की होगी। 5100 रुपये प्रति माह पेंशन दी जाएगी। गरीब आदमी को दो रुपये किलो गेहूं एवं चावल मिलेगा। इस मौके पर डॉ. सुरेश देव कौशिक, संजय जागलान बीबीपुर, पूनम चौहान, पप्पू मलिक, राममेहर सिंह, सत्तु ढांडा, प्रकाश बोहतवाला व दीपक पिंडारा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें