फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की लाइन शिफ्ट करते समय तारों में आया करंट, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार रात को मोहनगढ़ छापड़ा गांव में मकानों के ऊपर से गुजर रही बिजली के तारों को शिफ्ट करते समय करंट आने से लितानी गांव निवासी बिजेंद्र की मौत हो गई। उचाना पुलिस ने मृतक के पिता देवा सिंह की शिकायत पर बिजली निगम के कर्मचारी और ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में देवा सिंह ने कहा कि बिजेंद्र मोहनगढ़ छापड़ा गांव में बिजली निगम के ठेकेदार के साथ लाइन शिफ्ट करने के लिए गया हुआ था। वहां पर बिजली निगम, ठेकेदार की लापरवाही के चलते बिजली की लाइन में सप्लाई आने से बिजेंद्र की करंट लगने से मौत हो गई। जांच अधिकारी बलवान सिंह ने कहा कि देवा सिंह की शिकायत पर बिजली निगम, बिजली निगम के ठेकेदार सोनू व प्रदीप के खिलाफ लापरवाही बरतने का मामला दर्ज किया गया है। बिजली निगम के एसडीओ भजन सिंह ने कहा कि मोहनगढ़ छापड़ा गांव में लाइन शिफ्ट के काम को लेकर एस्टीमेट बनाकर पास करवाया गया है। वहां बिजली निगम के ठेकेदार से कार्य करवाया जा रहा है, जिसके लिए उसने बिजली कट की परमिशन ली थी। शाम साढ़े छह बजे हो गया था। इस लाइन से चार गांव की सप्लाई चलती है। तीन गांवों में बिजली सप्लाई देने के चलते एक गांव की लाइन कट करके लाइन शुरू करवाई गई थी। लाइन में बैक करंट आने से बिजेंद्र के हाथ में तार होने से करंट लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें