फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कुलदीप बड़नपुर दूसरी बार सर्वसम्मति से बने प्रधान

विज्ञापन
फोटो 13 नरवाना। नईं कार्यकारिणी का गठन करते हुए कला केंद्र के सदस्य। स्रोत संस्था।
विज्ञापन
नरवाना। श्री भारतीय कला केंद्र, नरवाना की आम सभा रविवार को आयोजित हुई। इसमें नई कार्यकारिणी के गठन के साथ आगामी रामलीला महोत्सव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान प्रधान कुलदीप बड़नपुर ने की।
विज्ञापन

उन्होंने बैठक के दौरान अपने पद से इस्तीफा सौंपा, जिसके बाद नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू की गई। चुनाव प्रक्रिया में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से एक बार फिर कुलदीप बड़नपुर पर भरोसा जताते हुए उन्हें दूसरी बार संस्था का प्रधान चुन लिया। उनके पुनर्निर्वाचन पर सदस्यों ने फूलमालाओं से स्वागत कर शुभकामनाएं दीं और संस्था के विकास व सांस्कृतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में उनके नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त किया।
बैठक में आगामी रामलीला महोत्सव को भव्य एवं व्यवस्थित ढंग से आयोजित करने को लेकर विस्तृत मंथन किया गया। आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए पदाधिकारियों और सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं, ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके। सभा में संस्था के संस्थापक रामकुमार गर्ग, रामनिवास जैन, ज्ञानाराम शर्मा, शशिकांत शर्मा, प्रमोद शर्मा, रामावतार बंसल, हरीश गुप्ता, अनिल गुप्ता, विनोद मंगला, अनुराग शर्मा, नटवर और उपेंद्र गर्ग सहित संस्था के अनेक सदस्य एवं सहयोगी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें