फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: भाकियू ने पांच नेताओं को किया निष्कासित, अनुशासनहीनता का आरोप

विज्ञापन
06जेएनडी07: भारतीय किसान यूनियन अपनी मासिक बैठक में भाग लेते हुए। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
जींद। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने अपनी मासिक बैठक में पांच किसान नेताओं को संगठन से निष्कासित कर दिया है। इनमें रामफल कंडेला, छज्जूराम कंडेला, बारू राम रूपगढ़, नवीन मलिक सफीदों और एडवोकेट रामफल जागलान शामिल हैं। यह कार्रवाई यूनियन विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के आरोप में की गई है।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष बिंद्र नंबरदार की अध्यक्षता में शिव कॉलोनी स्थित किसान भवन में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में संगठन के विस्तार और किसान हितों पर चर्चा की गई।
जिला प्रधान बिंदर नंबरदार और प्रेस प्रवक्ता रामराजी ढुल ने बताया कि इन नेताओं ने भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ बयानबाजी की थी। इन सभी नेताओं पर सोशल मीडिया के माध्यम से दुष्प्रचार करने का भी आरोप है। पांचों नेताओं के खिलाफ सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर उन्हें यूनियन से बाहर करने का कठोर निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

निष्कासन के कारण और अन्य आरोप
रामराजी ढुल ने बताया कि कुछ शरारती तत्व भाकियू के जिला कार्यालय पर कब्जा करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि भाकियू ने उन्हें वहां से हटा दिया है। कार्यकारिणी के कुछ नेता संगठन से गद्दारी कर रहे थे। वे बैठक में भी शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें