फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रस्साकसी में कुकू क्लब ने पाया प्रथम स्थान

Mon, 05 Jan 2026 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
04जेएनडी15-प्रतियोगिता के दौरान आयोजित रस्साकसी में जोर लगाते युवा। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
जुलाना। क्षेत्र के पौली गांव में चल रही दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन युवा स्पोर्ट्स कमेटी द्वारा किया गया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में जिला खेल अधिकारी रामपाल हुड्डा ने शिरकत की।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी रामपाल हुड्डा ने कहा कि खेलों से आपसी भाईचारा बढ़ता है और युवाओं में अनुशासन की भावना विकसित होती है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लें। खेलों के माध्यम से न केवल खिलाड़ी अपना नाम रोशन करते हैं बल्कि गांव और क्षेत्र की भी पहचान बनती है।
पौली गांव में एक फरवरी से कबड्डी की नर्सरी शुरू होगी और कोच की भी नियुक्ति की जाएगी। प्रतियोगिता के अंतिम दिन रस्साकसी में कुकू क्लब ने प्रथम स्थान हासिल किया। बास्केटबॉल में पौली की टीम ने बाजी मारी। कबड्डी में रिढाना की टीम ने नोल्था की टीम को पांच अंकों से मात देकर प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

तीसरे नंबर पर पौली और रिढाना बी टीम रही। इस अवसर पर नीरज मलिक, राजीव काजल, उमेश शर्मा, दीपक, मौसम, रोहित, रोहताश मलिक, बलजीत, रोहीराम मौजूद रहे।

04जेएनडी15-प्रतियोगिता के दौरान आयोजित रस्साकसी में जोर लगाते युवा। स्रोत ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें