फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक होगी पांच अक्तूबर की किसान महापंचायत : कंडेला

विज्ञापन
मीटिंग में भाग लेते मंच के सदस्य। विज्ञप्ति। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। जाट धर्मशाला में शनिवार को हरियाणा जन कल्याण मंच की मीटिंग धर्मवीर बनवाला की अध्यक्षता में हुई। इसमें समस्त हरियाणा से जन कल्याण मंच के पदाधिकारियों व हरियाणा से कई खाप प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जन कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष टेकराम कंडेला ने कहा कि पांच अक्तूबर को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर नगर में होने वाली किसान महापंचायत हर लिहाज से ऐतिहासिक होगी। इसमें जींद जिला से सभी किसानों की भागेदारी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

कंडेला ने कहा कि किसान महापंचायत कृषि कानूनों पर चल रहे आंदोलन को नई धार व दिशा देगी। आज तक जींद जिले का किसी भी एमएलए एमपी या मंत्री और यहां तक मुख्यमंत्री ने कोई विकास का काम नहीं करवाया है। यहां पर बाहरी लोग राजनीति में आकर मुख्यमंत्री बनने का सपना देखते हैं। जन कल्याण मंच इनका कड़ा विरोध करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें