फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kisan Andolan: दातासिंह वाला बॉर्डर पर पहुंचे डीजीपी, बोले- नहीं प्रभावित होनी चाहिए कानून व्यवस्था

Sat, 17 Feb 2024 10:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

दातासिंह वाला बॉर्डर पर पहुंचे डीजीपी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन कानून का सम्मान सर्वोपरि है।
विज्ञापन
दातासिंह वाला बॉर्डर पर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करते पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद में पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने शनिवार को किसान संगठनों के दिल्ली कूच के दृष्टिगत कानून व्यवस्था के संबंध में दातासिंह वाला बॉर्डर का निरीक्षण किया। डीजीपी ने दाता सिंह-खनौरी बॉर्डर की जांच कर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक लेते हुए उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक ने इस दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों को पूरी कर्मठता के साथ कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने किसान संगठनों के प्रदर्शन की स्थिति के बारे में भी अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि जिले में किसी भी रूप में कानून व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए। इसके लिए समुचित प्रबंध सुनिश्चित करें।

किसी भी सूरत में किसी को कानून व्यवस्था बाधित करने की अनुमति न दी जाए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन कानून का सम्मान सर्वोपरि है।
विज्ञापन


कानून व्यवस्था खराब करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर हिसार रेंज के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डॉ. एम रवि किरण, एसपी सुमित कुमार, एसपी नूह नरेंद्र बिजारणिया भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें