फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरकरामजी गांव में शराब ठेकेदार की गोलियां मारकर हत्या, ऊपर चढ़ाई कार

विज्ञापन
शराब ठेकेदार की गोली मारकर हत्या करने की जानकारी मिलने के बाद नागरिक अस्पताल पहुंची पुलिस। - फोटो : Jind
विज्ञापन
गांव खरकरामजी में मंगलवार देर शाम शराब ठेकेदार की गोलीमारक हत्या करने के बाद उसके ऊपर कार चढ़ा कर कुचल दिया गया। मरने वाले शराब ठेकेदार गतौली निवासी सुमित उर्फ लीलू पर पहले से कई मामले दर्ज थे। हत्या की जानकारी मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

सुमित (25) खरकरामजी गांव के लीला और संदीप के साथ मिलकर गांव खरकरामजी में शराब का ठेका चलाता था। मंगलवार देर शाम को वह अपने दोस्त गांव उगालन निवासी संजय के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर खरकरामजी चौराहे पर पहुंचा तो कार सवार चार-पांच व मोटरसाइकिल पर आए दो लोगों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से सुमित घायल हो गया। वह भागने लगा तो बदमाशों ने पीछा कर फिर गोली मारी। सुमित के गिरने पर आरोपियों ने उस पर कार चढ़ाकर कुचल दिया। सुमित को नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि सुमित के खरकरामजी के शराब ठेके के पास ही खरकरामजी निवासी बिट्टू, शीला, सुरेंद्र, साहिल व अजय अवैध रूप से शराब बेचते थे। ऐसा करने से सुमित ने मना किया तो उनके बीच कहासुनी हो गई। सोमवार को उनके बीच फिर से कहासुनी हुई थी। इसी को लेकर वे सुमित से रंजिश रखने लगे। मंगलवार को जब सुमित अपने साथी के साथ बाइक पर गांव से निकल रहा था तो कार और बाइक पर सवार बदमाश वहां पर आए और उसे गोलियां मार दीं। सुमित भागने लगा तो बदमाशों ने पीछा कर फिर गोली मारी। सुमित के साथी पर भी गोली चलाई मगर वह बच गया। परिजनों ने बताया कि बदमाशों ने गोली मारने के बाद सुमित को कार से कुचल दिया और फरार हो गए। सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि शराब ठेकेदारों के बीच आउट की शराब बेचने को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते सुमित की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए छापा मार रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें