फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पेयजल आपूर्ति की जिम्मेदारी संभालने वाली प्रदेश की पहली ग्राम पंचायत बनी खुंगा

विज्ञापन
21जेएनडी01: ग्राम जल एवं सीवरेज समिति पेयजल प्रबंधन एवं रखरखाव का कार्य ग्राम पंचायत को सौंपते
विज्ञापन
जींद। जिले का खुंगा गांव अब प्रदेश में पेयजल प्रबंधन की नई मिसाल बनने जा रहा है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की नई योजना को अपनाते हुए खुंगा ग्राम पंचायत पेयजल आपूर्ति के प्रबंधन और रखरखाव की जिम्मेदारी उठाने वाली हरियाणा की पहली ग्राम पंचायत बनने की ओर अग्रसर है।
विज्ञापन

ग्राम सभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित होने के बाद ग्राम पंचायत, ग्राम जल एवं सीवरेज समिति और विभागीय अधिकारियों ने साझा घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर कर योजना लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। योजना के तहत गांव में हर घर स्वच्छ जल, लीक फ्री पाइपलाइन और नलों पर टेप लगाने को लेकर सर्वे भी कराया जाएगा।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन के जिला सलाहकार रणधीर मताना ने बताया कि विभाग गांव स्तर पर पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पंचायतों की भागीदारी बढ़ा रहा है। इसी उद्देश्य से खुंगा गांव में ग्रामीणों को योजना के प्रति जागरूक किया गया। सरपंच पुष्पा देवी की अध्यक्षता में आयोजित ग्राम सभा में ग्राम सचिव दीपक, पंच रविंद्र, सरपंच प्रतिनिधि बलजीत सिंह, पवन और मोहित सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन


कार्यकारी अभियंता और उपमंडल अभियंता ने किए हस्ताक्षर
ग्राम जल एवं सीवरेज समिति ने पेयजल प्रबंधन एवं रखरखाव का कार्य ग्राम पंचायत को सौंपने का प्रस्ताव रखा। इसे ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी। तैयार किए गए साझा घोषणा पत्र पर प्रथम पक्ष के रूप में सरपंच, ग्राम पंचायत और ग्राम चौकीदार, द्वितीय पक्ष के रूप में ग्राम जल एवं सीवरेज समिति एवं ग्राम सचिव और तृतीय पक्ष के रूप में कार्यकारी अभियंता और उपमंडल अभियंता ने हस्ताक्षर किए।
स्वयं सहायता समूह की महिलाएं पेयजल बिल एकत्रित करेंगी
नई योजना के तहत ग्राम पंचायत और ग्रामीण मिलकर पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का प्रबंधन और रखरखाव करेंगे। इसमें बिजली उपकरणों का रखरखाव, लीकेज ठीक करना और छोटी तकनीकी समस्याओं का समाधान शामिल रहेगा। इसके लिए पंचायत को रखरखाव एस्टीमेट की एक चौथाई राशि अग्रिम रूप से उपलब्ध कराई जाएगी जो पंचायत के नए इंडियन बैंक खाते में जमा होगी। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं पेयजल बिल एकत्रित करेंगी और यह राशि भी रखरखाव कार्यों पर खर्च होगी। वहीं जलघर निर्माण, पाइपलाइन विस्तार और बिजली बिल जैसे बड़े कार्य विभाग द्वारा ही किए जाएंगे। इसके लिए पहले गांव में सर्वे करवाया जाएगा।

ग्राम पंचायत निभाए अहम भूमिका : कार्यकारी अभियंता
कार्यकारी अभियंता भानु प्रकाश शर्मा ने कहा कि सिंगल विलेज स्कीम के तहत ग्राम पंचायतों की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। ग्राम सभाओं में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कर योजना की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन


21जेएनडी01: ग्राम जल एवं सीवरेज समिति पेयजल प्रबंधन एवं रखरखाव का कार्य ग्राम पंचायत को सौंपते लोग। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें