फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: करनैल सिंह वार्ड 24 से एचएसजीपीसी सदस्य निर्वाचित

Mon, 20 Jan 2025 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
19जेएनडी40: करनैल सिंह को जीत के बाद निर्वाचन अ​​धिकारी गुलजार मलिक जींद प्रमाण पत्र देते हुए।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




जींद। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी (एचएसजीपीसी) के वार्ड नंबर 24 के सदस्य पद के लिए रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में सबसे ज्यादा कुल 3253 मत पाकर करनैल सिंह वार्ड 24 के सदस्य निर्वाचित किए गए। मतदान सुबह आठ बजे से शुरू हो गया था।

जिले में मतदान के लिए 11 मतदान केंद्र बनाए गए थे। कुल 12165 मत थे जिसमें 8800 मतदाताओं ने मतदान किया। मतदाताओं को वार्ड 24 का सदस्य चुनना था। मतदान केंद्र में मोबाइल ले जाने की पाबंदी थी। वार्ड 24 में रोहतक व सोनीपत जिलों के वोटर भी शामिल हैं, लेकिन जींद का नरवाना क्षेत्र वार्ड से बाहर है। मतदान शाम पांच बजे तक हुआ। इसके बाद सेक्टर अधिकारी की देखरेख में मतगणना हुई। सेक्टर अधिकारी की रिपोर्ट मिलने के बाद निर्वाचन अधिकारी की ओर से चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। जींद जिला में बनाए गए कुल 11 मतदान केंद्रों में 8562 मतदाता हैं। इनमें से सफीदों क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या पांच हजार से अधिक है।
विज्ञापन


जींद शहर में एक व सफीदों में एक मतदान केंद्र बनाया गया था। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान केंद्र बने थे। एचएसजीपीसी चुनाव में सफीदों क्षेत्र के मतदाता अधिक होने के कारण यह क्षेत्र प्रभावशाली भी है। ऐसे में सफीदों क्षेत्र से उम्मीदवारों की संख्या भी अधिक है। सफीदों विधानसभा में प्रशासन द्वारा 8 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए थे। जिसमें गांव मलिकपुर, रोहड़, छाप्पर, धर्मगढ़, निमम्नाबाद, बहादुरपुर, ढाथरथ व सफीदों शहर के राजकीय स्कूलों को मतदान केंद्र बनाया गया था। सफीदों के डीएसपी गौरव शर्मा ने लगातार पोलिंग बूथों का दौरा किया और पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पोलिंग बूथों पर व्यापक पुलिस बल तैनात रहा। सांय 5 बजे के बाद वोटों की गिनती का कार्य शुरू हुआ।
बाक्स:


पृथक कमेटी के लिए चला था लंबा संघर्ष

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनावों में 40 सदस्य चुने जाएंगे। इसके बाद वे सदस्य अपने अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। हरियाणा के सिखों ने पृथक हरियाणा कमेटी के लिए काफी लंबा संघर्ष किया था और वे उसमें कामयाब भी रहे। हरियाणा सरकार ने पृथक हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के गठन की घोषणा की थी और अब इस कमेटी के गठन के लिए सदस्यों का चुनाव संपन्न हुआ।
विज्ञापन


बाक्स:
इन गांवों में बनाए गए थे पोलिंग बूथ



प्रशासन की ओर से विभिन्न गांवों में पोलिंग बूथ बनाए गए थे। इनमें सफीदों सिटी, गांव ऐंचरा, कुरड़, सिवानामाल, टोढ़ीखेड़ी व टीटोखेड़ी के मतदाताओं के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सफीदों मतदान केंद्र बनाया गया था। गांव छाप्पर, रामपुरा व जयपुर के मतदाताओं के लिए राजकीय मिडिल स्कूल छाप्पर मतदान केंद्र बनाया गया। गांव निमनाबाद के लिए गांव के राजकीय हाई स्कूल में मतदान केंद्र बनाया गया। वहीं गांव धर्मगढ़, बडौद, बसीनी व अंटा के मतदाताओं के लिए राजकीय मिडल स्कूल धर्मगढ़ मतदान केंद्र निर्धारिक किया गया था। गांव रोहढ़ के लिए गांव का ही राजकीय मिडिल स्कूल मतदान केंद्र बनाया गया। गांव मलिकपुर व आफताफगढ़ के लिए राजकीय हाई स्कूल मलिकपुर में मतदान केंद्र बनाया गया। गांव बहादुरपुर व खरकड़ा गांवों के लिए गांव बहादुरपुर का राजकीय प्राथमिक स्कूल मतदान केंद्र बनाया गया। गांव ढाठरथ, मोहम्मद खेड़ा व खरकगादियां गांवों के मतदाताओं के लिए राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढाठरथ को मतदान केंद्र घोषित किया गया था।



बाक्स:


किस मतदान केंद्र पर किस उम्मीदवार को मिले कितने वोट

मतदान केंद्र कुल मतदाता वोट पोल करनैल सिंह नवदीप सिंह परविंद्र कौर प्रदीप सुखविंद्र सिंह जगमोहन

सफीदों शहर 985 671 375 120 156 3 3 9

छाप्पर 769 632 252 331 47 0 0 2

निमनाबाद 1234 999 580 118 279 2 2 14

धर्मगढ़ 781 640 352 176 107 0 1 3

रोहढ़ 830 695 68 460 154 1 0 9

मलिकपुर 1169 861 330 415 93 3 8 11

बहादुरपुर 394 305 130 121 48 1 4 1

ढाठरथ 632 399 180 132 77 3 2 4

दुड़ाना 859 670 279 335 54 0 2 6

जींद शहर 909 625 188 65 358 04 02 01



-

कुल 8562 5871 2734 2273 1373 17 24 60

-

फोटो कैप्शन

19जेएनडी37: उम्मीदवार करनैल सिंह वोट डालने के बाद निशान दिखाते हुए। संवाद



19जेएनडी38: वोट डालने के लिए गांव रोहढ़ के पोलिंग बूथ पर खड़े मतदाता। संवाद

19जेएनडी39: गांव निम्मनाबाद के पोलिंग बूथ के बाहर खड़ी पुलिस। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें