फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गुरुकुल खेड़ा में कन्या गुरुकुल ने मनाया 42वां वार्षिकोत्सव

विज्ञापन
08जेएनडी26-विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री एवं सुषमा अत्री का स्वागत करते हुए छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
उचाना। गुरुकुल खेड़ा गांव में कन्या गुरुकुल ने शनिवार को 42वां वार्षिक महोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर उचाना विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री पहुंचे तो विशिष्ट अतिथि के तौर पर सुषमा अत्री पहुंची। अध्यक्षता गुरूकुल कमेटी के उप प्रधान हवा सिंह करसिंधु ने की। खेल, शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल रही छात्राओं को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। गुरुकुल परिसर में पौधरोपण भी किया गया। छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि जो महिला शिक्षा को बढ़ावा देने की सोच के तहत स्वामी गोरक्षानंद महाराज ने 42 साल पहले कन्या गुरूकुल का पौध लगाया था आज वो वट वृक्ष बन चुका है। यहां आस-पास के गांवों की बेटियां शिक्षा ग्रहण करने आ रही है। जो स्वामी गौरक्षानंद महाराज नारी शिक्षा की सोच के तहत कन्या गुरूकुल की शुरूआत की थी वो सोच उनकी पूरी हो रही है। गुरूकुल की बेटियां शिक्षा, खेल के क्षेत्र में निरंतर स्थान प्राप्त करके क्षेत्र का नाम रोशन कर रही है। आज किसी क्षेत्र में बेटी बेटों से कम नहीं है। अभिभावकों को चाहिए कि वो बेटियों को बेटों की तरह शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करें।
संस्कार के बिना जीवन कुछ नहीं है। संस्कार हमें गुरूकुल की शिक्षा से मिलते है। इस दौरान रामचंद्र अत्री, बलवान कापड़ो, ओमप्रकाश भौंगरा, मा. धूप सिंह, प्राचार्य रणबीर, सत्यनारायण बंसल, संदीप सरपंच, प्राचार्य बंतो बैनीवाल, कृष्ण खटकड़, ओमदत्त डाहोला, हरिकेश शास्त्री, सुंदरपाल काकड़ोद, धर्मपाल खटकड़, विशाल अत्री, रामनिवास बुडायन, मा. अमित, मा. रामप्रसाद, शीशपाल शास्त्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें