08जेएनडी19-मजदूर भवन में आयोजित बैठक में भाग लेते हुए जनवादी लेखक संघ के सदस्य। स्रोत यूनियन
- फोटो : संवाद
जींद। मजदूर भवन में जनवादी लेखक संघ का सम्मेलन जयपाल की अध्यक्षता में हुआ। सम्मेलन में कपिल भारद्वाज के कविता संग्रह बौने प्रहसन पुस्तक का विमोचन किया गया। जयपाल, धर्मपाल, सुरेश कुमार, मंगतराम शास्त्री व राममेहर कमेरा ने पुस्तक का विमोचन किया। आगामी तीन साल के लिए नई जिला कमेटी का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया।
राममेहर सिंह कमेरा को अध्यक्ष, नरेश को उपाध्यक्ष, मंगतराम शास्त्री को सचिव, कपिल भारद्वाज को सहसचिव और विक्रम राही को खजांची चुना गया। इसके साथ 15 सदस्यीय कार्यकारिणी गठित की गई।