फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जुलाना में धान की रिकॉर्ड आवक दर्ज

Thu, 06 Nov 2025 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
05जेएनडी34-मंडी में धान को ट्रकों में लोड करते हुए लेबर। संवाद
विज्ञापन
जुलाना। कस्बे की अनाज मंडी में धान की रिकॉर्ड आवक दर्ज की जा रही है। मंडी में अब तक कुल 5,04,341 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है जो पिछले साल की तुलना में करीब 59 प्रतिशत अधिक है।
विज्ञापन

वहीं केवल मंगलवार को ही 73,452 क्विंटल धान की आवक दर्ज की गई क्योंकि सोमवार को मंडी में आढ़ती एसोसिएशन ने आवक को बंद रखा था क्योेंकि मंडी धान की अधिक आवक से धान से अट गई थी।
इस सीजन में बासमती (1121) की आवक सबसे अधिक रही है। अब तक 3,72,251 क्विंटल बासमती धान मंडी में पहुंच चुकी है, जो पिछले साल की तुलना में 76 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्शाती है। इसके अलावा 1509 किस्म के धान की आवक भी 1,30,860 क्विंटल रही।
विज्ञापन

भारी आवक के चलते शुक्रवार को मंडी को एक दिन के लिए बंद रखा जाएगा। इस दौरान केवल उठान कार्य किया जाएगा ताकि मंडी परिसर में धान की ढेरों को व्यवस्थित तरीके से उठाया जा सके। इस बीच, बाजरे और कपास की आवक सीमित रही।अब तक 6,797 क्विंटल बाजरा मंडी में पहुंचा है, जबकि कपास की आवक 388 क्विंटल रही।

वर्जन

मंडी में किसानों की सुविधा के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है और उठान कार्य तेज़ी से जारी है। उन्होंने कहा कि मौसम अनुकूल रहने पर आने वाले दिनों में भी धान की आमद में और वृद्धि की संभावना है।-कोमिला, मार्केट कमेटी सचिव, जुलाना

वर्जन

मंडी में धान की आवक तेजी से हो रही है। लेबर की कमी के चलते उठान नहीं हो रहा है। सोमवार को मंडी को बंद किया तो मंगलवार को आवक दोगुनी हो गई। आवक को देखते हुए शुक्रवार को फिर से बंद किया गया है। -पवन कुमार, प्रधान आढ़ती एसोसिएशन, जुलाना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें