फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सत्संग भवन वाली गली में पानी भरने से राहगीर परेशान

Thu, 06 Nov 2025 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
05जेएनडी26-सत्संग भवन वाली गली में भरा पानी। स्रोत राहगीर
विज्ञापन
उचाना। शहर की सबसे पुरानी राजेंद्र कॉलोनी में सत्संग भवन के पास मंगलवार शाम हुई बारिश के बाद ही जलभराव गली में हो गया। गली का लेबल मेन गली से नीचे होने के चलते जलभराव थोड़ी देर होने वाली बारिश में हो जाता है।
विज्ञापन

ये रास्ता कॉलोनी में आने-जाने वाला प्रमुख रास्ता है। यहां से आने-जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। राहगीर कई बार गली निर्माण की मांग करते आए है।
मनोज, सुशील, मुकेश ने कहा कि गली के निर्माण की कई बार मांग कर चुके है। गली निर्माण नहीं होने से जब भी थोड़ी देर बारिश होती है तो पानी भर जाता है। यहां मकानों के रहने वालों के साथ-साथ राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका को चाहिए कि गली निर्माण करें ताकि जो परेशानी आवागमन में हो रही है वो दूर हो। नपा सचिव अशोक डांगी ने कहा कि लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। निरंतर टेंडर प्रक्रिया के द्वारा गलियों का निर्माण वार्डों में हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें