फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के आगमन पर छावनी बना शहर, पार्टी कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

विज्ञापन
जींद में पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से संवाद करते उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। - फोटो : Jind
विज्ञापन
एक साल से चल रहे किसान आंदोलन के बीच उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला बुधवार को अर्बन एस्टेट स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। इसके चलते सुबह से ही पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए थे। जेजेपी कार्यालय को पूरी तरह छावनी में बदल दिया गया। कार्यालय की तरफ जाने वाले सभी रास्तों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें बंद कर दिया। इसके चलते अर्बन एस्टेट में अपने घर आने-जाने वालों को परेशानी हुई। हालांकि खटकड़ टोल पर किसानों ने एलान कर दिया था कि चार दिसंबर तक किसी का भी विरोध नहीं किया जाएगा। इसके बाद किसानों की मीटिंग में जो तय होगा, उसके अनुसार कार्यक्रम चलेगा।
विज्ञापन

जेजेपी कार्यालय के पीछे खाली प्लाट पर भी खास इंतजाम किए गए। हालांकि यह प्लाट भी जेजेपी कार्यालय का ही है। ऐसे में इसकी दीवार उपमुख्यमंत्री के दौरे के चलते करीब दो फुट उंची कर दी गई। इसके अलावा जेजेपी कार्यालय के चारों ओर आठ जगह पुलिस ने बेरिकेडिंग की।
झज्जर रैली का दिया न्योता
पार्टी कार्यालय में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में नौ दिसंबर को झज्जर पहुंचने का न्योता दिया। झज्जर में जेजेपी अपना स्थापना दिवस बना रही है। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस समारोह में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से दस हजार से ज्यादा कार्यकर्ता झज्जर पहुंचें।
विज्ञापन

2023 से पहले शुरू होगा मेडिकल कॉलेज
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश में नौ मेडिकल कॉलेज की घोषण हुई है, लेकिन उन्होंने जींद के मेडिकल कॉलेज में खुद रुचि लेकर काम शुरू करवाया। मेडिकल कॉलेज में 2023 में उपचार शुरू करवाया जाएगा। इसके लिए वह लगातार निर्माण कार्य को लेकर अपडेट लेते हैं।
जुलाना बनेगा सब डिविजन
उपमुख्यमंत्री ने बैठक में घोषण की है कि वह जुलाना को सब डिविजन का शीघ्र ही दर्जा दिलवाएंगे। सरकार ने जुलाना को सब डिविजन बनाने के लिए काम शुरू कर दिया है। जुलाना वासियों को अब अपने कार्य के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा बल्कि उनका खुद का सब डिविजन होगा।
निशुल्क बस पास लागू
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि स्कूल व कॉलेज में जाने वाली लड़कियों के लिए मुफ्त बस पास लागू हैं। अगर कहीं पर भी निजी व सरकारी बस चालक, परिचालक बैठने से रोके तो लड़कियां इसकी वीडियो बनाएं। इसके बाद सरकार बस का परमिट रद्द कर उसको घर पर खड़ा करवाने का काम करेगी। लड़कियों की निशुल्क यात्रा में वह किसी प्रकार का समझौता नहीं करेंगे।

: जेजेपी कार्यालय के पास ग्रीन बेल्ट पर कंटेले तार लगवाते पुलिसकर्मी। संवाद।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें