फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदीप की बहन की शादी में पहुंच मजदूर साथी

Sun, 26 Mar 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
विज्ञापन
संदीप के पिता के साथ मारूति मजदूर यूनियन के लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
बहन की शादी हो और भाई इसमें शरीक नहीं हो पाए। दोनों के दिल पर क्या बीतती है, इसका आभास रविवार को डाहौला गांव में हुआ। डाहौला गांव में मानेसर प्लांट हादसे के आरोप और उम्र कैद की सजा पा चुके संदीप की बहन की शादी हुई। हर ओर खुशी का माहौल, लेकिन दुल्हन की आंखों में भाई के न आ पाने का गम साफ दिखा। वहीं संदीप के दोस्तों और यूनियन के सदस्यों ने संदीप के परिवार को आठ लाख रुपये देकर सहायता की। इस दौरान 24 हजार रुपये अलग से कन्यादान के रूप में दिया।

गुड़गांव से पहुंचे यूनियन नेता अजमेर सिंह ने कहा कि संदीप सहित कई लोगों इस मामले में गलत फंसाया गया है। वहीं संदीप के पिता सूबे सिंह और मां रोशन देवी के अनुसार उनको बहुत दुख है कि संदीप अपनी बहन की शादी में भी नहीं पहुंच सका। इन लोगों ने कहा कि सरकार और मारुति प्रबंधन ने गलत तरीके से संदीप को फंसाया है। गौरतलब है कि संदीप फिलहाल भोंडसी जेल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई नहीं आया दुख है, यूनियन से मिली स्पॉट
संदीप की बहन अंजू ने बताया कि उसे भाई के शादी में न आने का बहुत दुख है, लेकिन यूनियन के लोगों ने मौके पर पहुंचकर भाई के न आने का गम कम करने का काम किया है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें