फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति में रिटायरमेंट अर्थी के साथ ही होती है

Mon, 12 Dec 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
विज्ञापन
चौधरी बीरेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
अपने बेबाक अंदाज के लिए प्रसिद्ध केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री को साफ शब्दों में कहा कि यदि वे जींद के काम करेंगे तो वे उनके गीत गाएंगे, यदि नहीं करेंगे तो उल्टा बोलने लगेंगे। साथ ही मंच से चौधरी बीरेंद्र सिंह ने सांसद रमेश कौशिक को मजाकिया लहजे में बावलीबूच तक कह दिया। वहीं नोट बंदी पर चुटकी लेते हुए चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि अब घणे लोग कवैं हैं नोट बदलवा दे।
बीरेंद्र सिंह ने कहा कि मैंने उन्हें कह दिया कि गांवों वालों के खाते में जमा करवा दो। अब गांव वालों को कह दूंगा कि वापस मत देणा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कुछ लोग उनसे रिटायरमेंट के बारे में पूछते हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति में रिटायरमेंट अर्थी के साथ ही होती है। इस मौके पर पूर्व सांसद सुरेंद्र बरवाला, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, भाजपा के जींद प्रभारी जेपी दलाल, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. ओपी पहल और अमरपाल राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन


नोटबंदी के बाद बैंक कर्ज की ब्याज दरें घटेंगी
जींद विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की मीटिंग में पहुंचे चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि नोट बंदी एक फैसला नहीं, करिश्मा है। इसे हर कोई नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि नोट बंदी के बाद बैंकों के पास इतना पैसा आ गया है कि लोग जो कर्ज बैंकों से 14 प्रतिशत की दर से लेते थे, वह महज छह या सात प्रतिशत की दर से ही मिलेगा। चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि बैंकों के पास 12 लाख करोड़ रुपये आ गए हैं। अब किसानों को महज तीन प्रतिशत की दर पर ही कर्ज मिलेगा। बैंकों का ब्योंत नहीं रहा, अधिक ब्याज लेने का।

मोदी के फैसले की सराहना
चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले की हर तरफ सराहना हो रही है। गरीब लोग कह रहे हैं कि, हाम तो थे, जिसे थे, बड़े भी म्हारे जिसे बणा दिए। वहीं उन्होंने कहा कि इस्पात मंत्रालय को भी बड़े-बड़े सेठों से तीन लाख 17 हजार करोड़ रुपया लेना है।

कसहून तीर्थ के बहाने चुटकी
चौधरी बीरेंद्र सिंह ने जींद के महाभारत कालीन तीर्थ स्थल कसूहन के बहाने कई नेताओं पर चुटकी ली। उन्होंने कहा मान्यता है कि इस तीर्थ में नहाने से विकलांगता भी दूर हो जाती थी और हमारे कई नेताओं को इसकी जरूरत है। इस पर लोगों ने जोरदार ठहाके लगाए। इसको सुधारते हुए उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार भी विकलांगता है।

नेता बेच रहे हैं मारुति के शोरूम
बिना नाम लिए चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि नोट बंदी के कारण अब नेता अपने शोरूम तक बेचने लगे हैं। एक पूर्व सीएम ने कहा कि उनके पास तो इस्पात मंत्रालय है ऐसे में उनका मारुति का शोरूम बिकवा दें।

सीएम ने के छोरी ब्हाणी सै
हर बार की तरह ही चौधरी बीरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री को फिर कहा कि वे ईमानदार हैं। कुछ लोग फिसल जाते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री का ब्योंत नहीं है। उनकै कोणसे बालक हैं। ना छोरी ब्हाणी, ना छोटे का शोरूम खुलवाणा, ना नोट बदलवाने।
विज्ञापन


50 करोड़ मांगने पड़ैंगे बावलीबूंच
चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि सांसद रमेश कौशिक उन्हें कह रहे थे कि जींद विधानसभा क्षेत्र के गांवों के लिए 15 करोड़ रुपये मांग लूं। बीरेंद्र सिंह ने कहा बावलीबूंच 50 करोड़ मांगणे पड़ैंगे, जब 20 करोड़ मिलैंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें