डीडीहाट अस्पताल में खाली पड़ा महिला डाक्टर का कक्ष
- फोटो : अमर उजाला
करीब एक साल पहले मुख्यमंत्री द्वारा घोषित उचाना के 50 बेड के अस्पताल के निर्माण पर प्रशासन ने काम शुरू कर दिया है। इसके लिए लोकनिर्माण विभाग ने छह करोड़ 22 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार किया है। अब जल्द ही इसका टेंडर कराकर काम शुरू करा दिया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा को अमलीजामा पहनाते जल्द ही अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू करवा जा रहा है।
सवा साल में होगा निर्माण
फिलहाल तो अस्पताल के निर्माण के लिए टेंडर तक नहीं हो पाए हैं, लेकिन प्रशासन का दावा है कि एक बार टेंडर अलॉट होने के बाद 15 महीने में अस्पताल के भवन का निर्माण करा दिया जाएगा। इसमें तमाम आधुनिक सुविधाओं को भी जोड़ जाएगा।
क्षेत्र को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
अभी उचाना में सीएचसी के भवन में ही 50 बेड का अस्पताल चल रहा है, लेकिन यहां भवन बनने के बाद अस्पताल के स्तर की सुविधाएं मुहैया कराई जा सकेंगी। मरीजों के इनडोर इलाज के साथ-साथ कई प्रकार के टेस्ट की सुविधा भी यहां मिल सकेगी।
जल्द बनेगा अस्पताल
अस्पताल के निर्माण के लिए प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अब टेंडर होने के बाद 15 माह में भवन का निर्माण करा दिया जाएगा। इससे लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
विनय सिंह, डीसी जींद।
जींद की ओर ध्यान दे रही सरकार
पिछले लंबे समय से जींद विकास के मामले में उपेक्षित रहा है। अब सरकार ने जींद जिले के विकास को प्राथमिकता दी है। इसी कड़ी में अलेवा में कॉलेज बन रहा है। जल्द ही उचाना में अस्पताल भी बनेगा। विकास की कई परियोजनाएं अभी विचाराधीन हैं।
-प्रेमलता, विधायक, उचाना कलां।