फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर विभाग का छापा, कारोबारियों में मचा हड़कंप

Fri, 12 Aug 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
विज्ञापन
आयकर विभाग का छापा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
आयकर विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को इंदिरा और जनता बाजार में तीन व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापामारी की। टीम ने रिकार्ड कब्जे में लेकर देर रात तक स्टॉक खंगाला। आयकर विभाग की कार्रवाई से जनता बाजार और इंदिरा बाजार के व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा।
ज्वाइंट कमिश्नर भवानी शंकर के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को आयकर विभाग की तीन टीमें जींद पहुंची। टीम में लगभग तीन दर्जन से अधिक आयकर अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। टीम ने जनता बाजार के घी, चीनी के थोक विक्रेता मोहनलाल एंड सुभाष चंद, शिव शक्ति ट्रेडर्स तथा इंदिरा बाजार में भारत आयरन स्टोर पर छापामारी की। टीम ने तीनों ही जगह पहुंचते ही रिकार्ड कब्जे में ले लिया और उसके बाद गोदाम के रिकार्ड खंगाला। दुकानदारों के रिकार्ड खंगालने का कार्य देर रात तक चलता रहा। ज्वाइंट कमिश्नर के मुताबिक अभी छापामारी कर रिकार्ड कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी। छापामार टीम में डिप्टी ज्वाइंट कमिश्नर शुभम दयाल, सहायक कमिश्नर रणधीर बूरा, आयकर अधिकारी पूनम देवी, ओमप्रकाश, दर्शन सिंह, रमेश ठकराल, तरसेम कुमार, बलजीत सिंह समेत लगभग दो दर्जन आयकर विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें