फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस एसआई भर्ती: सबसे ज्यादा जींद तो दूसरे नंबर पर भिवानी की छोरियां चयनित, कुल 65 में से 12 जींद व 11 भिवानी से

Sat, 30 Oct 2021 11:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

हरियाणा पुलिस महिला एसआई भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित हो चुका है। इस भर्ती में सबसे ज्यादा जींद जिले की लड़कियों का चयन हुआ है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद जिले की छोरियों ने हरियाणा पुलिस की एसआई भर्ती में शानदार परिणाम हासिल कर पूरे प्रदेश में जींद का नाम रोशन किया है। 65 पदों पर हुई एसआई की भर्ती में जींद की सबसे अधिक 12 लड़कियां पास हुई हैं।
विज्ञापन


इसके अलाव दूसरे नंबर पर भिवानी रहा, जिसकी 11 लड़कियों ने यह परीक्षा पास की है। हरियाणा पुलिस के एसआई भर्ती का परिणाम शुक्रवार को जारी हुआ था। जिसमें सभी जिलों से लाखों लड़कियों ने यह परीक्षा दी थी। इसके परिणाम जींद जिले की लड़कियों के चेहरे पर मुस्कान लाया है। जिसके चलते अकेले जींद से 12 लड़कियों ने यह परीक्षा पास कर जिले के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में अपनी मेहनत की मिशाल कायम की है। हालांकि जींद जिले को पिछड़ा क्षेत्र माना जाता है, लेकिन शिक्षा के क्षेत्र में जो मेहनत इस परीक्षा परिणाम में जींद की लड़कियों ने दिखाई है। उससे पंचकूला, गुरुग्राम जैसे विकसित जिलों को भी पछाड़ने का काम किया है।

किस जिले से कितनी लड़कियां
जिले का नाम   लड़कियों की संख्या
  • जींद                    12
  • भिवानी                11
  • हिसार                  07
  • महेंद्रगढ़               06
  • सिरसा                 04
  • यमुनानगर           04
  • करनाल                03
  • झज्जर                02
  • कैथल                  02
  • अंबाला                02
  • फतेहाबाद            02
  • गुरुग्राम               01
  • मेवात                  01
  • रोहतक                01
  • सोनीपत              01
  • कुरुक्षेत्र                01
  • चंडीगढ़                01
  • पंचकूला              01
  • पलवल               01
  • फरीदाबाद           01
विज्ञापन

यह भी पढ़ें ः ऐलनाबाद उपचुनाव: शांतिपूर्वक हुआ मतदान, 20 प्रत्याशियों का 'भाग्य' ईवीएम में कैद, 2 को होगी मतगणना
विज्ञापन


जींद की इन लड़कियों का हुआ चयन
उचाना से सलोचना, पेगां से पूजा, कलौंदा खुर्द से अमरलता, डुमरखां खुर्द से सुदेश रानी, जींद की कृष्णा कॉलोनी से प्रीति, बडनपुर से सम्मी, धमतान साहिब से मनीतु, दनौदा से मनीषा, उचाना खुर्द से काफी, चंद्रलोक कालोनी से बबीता देवी, बागवनवाला से मधू और बहसुन से संतोषी देवी का चयन हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें