29जेएनडी23 :भिलनी के झूठे बेर खाने का दृश्य दिखाते हुए कलाकार। स्रोत आयोजक।
नरवाना। पुरानी अनाज मंडी में श्री रामा भारतीय कला केंद्र की ओर से आयोजित रामलीला के आठवें दिन रविवार रात सीता हरण, जटायु युद्ध, सुग्रीव मित्रता और भिलनी प्रसंग का जीवंत मंचन किया गया। दर्शकों ने तालियों और जयकारों के बीच हर दृश्य का भरपूर आनंद लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने किया। उन्हें क्लब प्रधान भारत भूषण गर्ग और कलाकारों ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया। यहां भगवान राम और लक्ष्मण ने शबरी के झूठे बेर खाने का दृश्य देख पूरा पंडाल भक्तिभाव से भर उठा।
-
–इन कलाकारों ने निभाए यह किरदार
रामलीला में राम की भूमिका अमन वर्मा, लक्ष्मण की रामप्रकाश, सीता की प्रिंस धीमान, हनुमान की प्रेम अरोड़ा, रावण की नरेंद्र कुकरेजा और भिलनी की शमशेर गोस्वामी ने निभाई।