29जेएनडी10-कार्यक्रम में मुख्यातिथि डॉ. कृष्ण मिड्ढा को सम्मानित करते हुए डीसी मोहम्मद इमरान र
जींद। हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल ने कहा कि सरकार सुशासन, पारदर्शिता, उत्तरदायित्व व जन सरोकारों के प्रति संकल्पबद्ध प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार प्रदेशवासियों को सुशासन व्यवस्था देते हुए ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से जीरो टॉलरेंस पर कार्य कर रही है।
डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा सोमवार को राजस्व विभाग की ओर से डीआरडीए हॉल में आयोजित पेपर रहित रजिस्ट्री प्रणाली, पेपर रहित निशानदेही, राजस्व न्याय निगरानी प्रणाली पोर्टल लांच के जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस मौके पर उचाना के विधायक देवेंद्र चतुर्भुज अत्री विशिष्ठ अतिथि के रूप में शामिल हुए।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र जिला की बाबैन तहसील से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। वहीं जिला स्तरीय कार्यक्रम में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डिप्टी स्पीकर डाॅ. कृष्ण लाल मिढ़ा ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर उनका हौंसला बढ़ाया।