फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सुबह दस से सायं चार बजे तक खुलेगी आईटीआई

Mon, 05 Jan 2026 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
04जेएनडी07: राजकीय आईटीआई जींद। संवाद
विज्ञापन
जींद। कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे को देखते हुए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के समय में अस्थाई बदलाव किया गया है। सभी राजकीय, महिला तथा प्राइवेट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों का समय 31 जनवरी तक परिवर्तित रहेगा। नए आदेशों के तहत सभी आईटीआई संस्थान सुबह दस से शाम चार बजे तक संचालित किए जाएंगे।
विज्ञापन

विभाग ने अत्यधिक धुंध, सर्द मौसम होने के कारण यह निर्णय लिया गया है ताकि प्रशिक्षुओं और स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इस दौरान संस्थानों में किसी प्रकार का अर्ध अवकाश नहीं रहेगा। प्रशिक्षण अवधि में जो समय की कटौती होगी उसकी पूर्ति संबंधित संस्थान अपने स्तर पर सुनिश्चित करेंगे।
इसके लिए प्रधानाचार्य और वर्ग अनुदेशक ईन्चार्ज जिम्मेदार होंगे ताकि प्रशिक्षुओं के प्रशिक्षण पर कोई नकारात्मक प्रभाव न पड़े। सहायक निदेशक विभाग का मानना है कि इस अस्थाई समय परिवर्तन से सर्दी के मौसम में प्रशिक्षण कार्य सुचारु रूप से चलता रहेगा और विद्यार्थियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन


ठंड को देखते हुए फिलहाल आईटीआई के समय को 9 से 5 बजे की जगह 10 से 4 बजे तक कर दिया है। अब दिन छोटे होने की वजह से सूरज जल्दी ढल जाता है और छात्र-छात्राओं को बस से जाने में भी परेशानी होती है।
विज्ञापन

- नरेश कुमार, प्रधानाचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें