अवैध कब्जों को हटवाने के लिए बाजार में मौजूद एसडीएम और एएसपी। संवाद
- फोटो : Jind
सफीदों के नागक्षेत्र में सोमवार को एसडीएम आनंद कुमार शर्मा और एएसपी नीतीश अग्रवाल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह अभियान नागक्षेत्र से शुरू होकर रेलवे रोड, महात्मा गांधी मार्ग तक चलाया गया।
एसडीएम ने कहा कि अगर कोई दुकानदार सड़क के किनारे सामान रखकर अतिक्रमण करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर में अतिक्रमण करने से यातायात बाधित होता है। अतिक्रमण होने से जाम लगता है, जिससे आमजन को काफी परेशानी होती है। यातायात बाधित न हो इसके लिए प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 30 दुकानदारों के चालान भी काटे गए । सफ ीदों के एसडीएम आंनद कुमार ने बताया कि प्रशासन को देख कर दुकानदारों ने खुद ही हथौड़े के साथ अपने दुकान के बाहर का चबूतरा तोडना शुरू कर दिया, जबकि कई दुकानदार दुकानों के शटर बंद करके मौके से फ रार हो गए। प्रशासन ने सड़क के दोनों और कब्जा धारी दुकानदारों को अपनी दुकानों के बाहर से अतिक्रमण हटाने का एक सितंबर तक का समय दिया हुआ था। दुकानदारों को दिया गया समय समाप्त होने के बाद एसडीएम ने कार्रवाई शुरू की है।