अलेवा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्सपायरी दवा मिलने के मामले में स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच के लिए पहुंची। इस दौरान रिकार्ड व फार्मासिस्ट से जांच कर जानकारी ली गई।
वीरवार को उप सिविल सर्जन बिजेंद्र ढाडा व डॉ. संदीप लोहान की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच करने अलेवा सीएचसी पहुंची। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फार्मासिस्ट व अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों से एक्सपायरी दवाओं के मामले में जानकारी जुटाई। इन लोगों के बयान भी दर्ज किए गए। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. बिजेंद्र सिंह ने बताया कि करीब 15 दिन पहले अलेवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्सपायरी दवा मिलने का मामला सामने आया था। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी जाएगी। इस दौरान एसएमओ डॉ. विनोद, एमओ डॉ. अरुण गौतम व डॉ. भूवनेश शर्मा से भी पूरे मामले की जानकारी ली गई है।