फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद के विकास में गड़बड़ी की जांच के बाद सब्जेक्ट कमेटी ने चंडीगढ़ में तैयार की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जींद शहर के विकास कार्यों में हुई गड़बड़ी को लेकर बुधवार को विधानसभा की सब्जेक्ट कमेटी ने चंडीगढ़ में बैठक की। इस दौरान रिपोर्ट तैयार कर उसे बंद लिफाफे में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को सौंप दी गई।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विस सत्र के बाद सब्जेक्ट कमेटी के सदस्यों व तीनों विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसमें दोषी अधिकारियों को पहले नोटिस देकर जवाब मांगा जाएगा। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जींद के भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कमेटी के सामने फिर कहा कि तीनों विभागों ने मिल कर जींद को लूट लिया है।
गौरतलब है कि विकास कार्यों को लेकर पलवल के विधायक दीपक मंगला की अध्यक्षता वाली विधानसभा की सब्जेक्ट कमेटी ने 4 अगस्त को जींद का दौरा किया था। इस दौरान पूरे शहर का भ्रमण कर विकास कार्यों की स्थिति देखी और मौके पर ही इससे जुड़े तथ्य एकत्रित किए थे। इसको लेकर बुधवार को चंडीगढ़ में कमेटी की बैठक हुई। हालांकि जांच के दौरान कमेटी के 5 सदस्य ही जींद आए थे। लेकिन मीटिंग में सभी 10 सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

सभी विधायकों ने की सख्त कार्रवाई की मांग
मीटिंग में जब कमेटी के समक्ष बिंदुवार विषयों को रखा गया तो काफी गड़बड़ियां सामने आईं। इस पर सभी सदस्यों ने एक सुर में कहा कि ऐसा करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। हालांकि रिपोर्ट विधानसभा अध्यक्ष को सौंप दी गई है। लेकिन सूत्रों के अनुसार कमेटी ने जनस्वास्थ्य विभाग, नगर परिषद व पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग को दोषी माना है।
यह है मामला
जींद शहर में तीन साल पहले अमरूत योजना के तहत पाइपलाइन डालने का काम शुरू किया गया था। इस पर करीब 35 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। पाइपलाइन डालने के बाद पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने दोबारा से सड़क बना दी। इसके बाद 19 जुलाई को हुई बारिश से रोहतक रोड व मिनी बाईपास पर सड़क धंस गई थी। इसके बाद अधिकारी लोगों के निशाने पर रहे। ऐसे में जींद के भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने सब्जेक्ट कमेटी से जांच की मांग की थी। 4 अगस्त को कमेटी जांच के लिए पहुंची थी।
विधायक की शिकायत पर पहले भी चल रही है कार्रवाई
इससे पहले भी विधायक द्वारा नगर परिषद में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया गया था। इसे लेकर 400 पन्नों की रिपोर्ट शहरी स्थानीय निकाय विभाग के मंत्री अनिल विज को सौंपी गई थी। अब इसमें नगर परिषद के अधिकारियों को दोषी पाया गया है और मुख्यालय द्वारा डीएमसी से उन अधिकारियों के नाम मांगे गए हैं।
ऑपरेशन के तुरंत बाद मीटिंग के लिए निकले विधायक
भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने दिल्ली में पत्थरी का ऑपरेशन करवाया था। हालांकि चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी, पर सब्जेक्ट कमेटी की बैठक होने के चलते वे मंगलवार को ही दिल्ली से सीधे चंडीगढ़ पहुंच गए।
विधानसभा अध्यक्ष को भेजी गई रिपोर्ट
सब्जेक्ट कमेटी की बैठक में सभी बिंदुओं पर चर्चा हुई है। रिपोर्ट विधानसभा अध्यक्ष को सौंप दी गई है। 20 अगस्त से विधानसभा का सत्र शुरू होगा। इसके बाद विस अध्यक्ष कमेटी के साथ बैठक कर रिपोर्ट पर कार्रवाई करेंगे। अभी रिपोर्ट के बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। -डॉ. कृष्ण मिड्ढा, भाजपा विधायक, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें