फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनसो सामाजिक सरोकार दिवस के रूप में मनाएगी स्थापना दिवस : डूमरखा

Sat, 02 Aug 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
01जेएनडी02-बैठक में उपस्थित प्रधान राजकुमार गोयल, हरिओम बाली व अन्य सदस्य। स्रोत संगठन
विज्ञापन
जींद। जजपा की छात्र इकाई का स्थापना दिवस पांच अगस्त को प्रदेशभर में सामाजिक सरोकार दिवस के रूप में मनाएगी। इस दौरान जींद की जाट धर्मशाला में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारी के लिए जिला प्रधान जोरा सिंह डूमरखां की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बैठक में जोरा सिंह डूमरखा ने कहा कि इनसो के युवा साथियों की ओर से प्रदेश के सभी जिलों में अलग-अलग सामाजिक सरोकारों से जुड़े कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल और पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला की ओर से करवाए गए सामाजिक कार्य और विकास कार्यों की जानकारी देना, शहीदों की याद में सेमिनार, वृद्ध आश्रम में साफ -सफाई और बुजुर्गों की सेवा, मरीजों को फल वितरण, गोशाला में गायों की सेवा करना आदि कई सामाजिक कार्य किए जाएंगे।
कार्यक्रम में मुख्यातिथी पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शिरकत करेंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक अमरजीत ढांडा, सत्यनारायण बूरा, विकास जांगड़ा, सुनील कंडेला, अनिल, वीरेंद्र कौशिक घोघडिय़ां, विजेंद्र मलिक, ईश्वर नैन, सुरेंद्र बलेरखा, अमिता डांडा, अमित पडाना, कर्मपाल ढूल, कर्मबीर मोना, मनजीत बेरवाल, शमशेर बद्दोवाल, तारा चहल, विकास सिहाग, गुरदीप सागवान, जगदीश, कृष्ण सिहाग, कुलबीर चहल, रामचंद्र पूनिया और दीपक देशवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें