फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में हुए जलभराव का जायजा लेते इनेलो नेता कर्ण चौटाला

विज्ञापन
: पोली गांव में जलभराव क्षेत्र के बारे में जानकारी हासिल करते कर्ण चौटाला। - फोटो : Jind
विज्ञापन
इनेलो नेता कर्ण चौटाला बुधवार को जुलाना क्षेत्र में खराब हुई फसलों का मुआयना करने पहुंचे। उनके साथ इनेलो जिलाध्यक्ष रामफल कुंडू, हलकाध्यक्ष कृष्ण लाठर भी मौजूद रहे। कर्ण चौटाला ने पोली, हथवाला, किलाजफरगढ़, अकालगढ़, लजवाना कलां, फतेहगढ़, नंदगढ़ समेत दर्जनों गांवों का दौरा किया।
विज्ञापन

कर्ण चौटाला ने कहा कि सरकार किसानों को चौतरफा बर्बाद करने पर तुली है। एक तरफ तो किसानों की फसल बरसात से खराब हो चुकी है जो बची है, उसे भी सरकार खरीदने से मना कर रही है। किसान भगवान की मार से नहीं बल्कि सरकार की मार से ज्यादा मर रहा है। प्रदेश के हालात देखकर लगता है कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। इनेला सरकार से मांग करती है कि किसानों को खराब हुई फसल का 50 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिया जाए। इनेलो किसानों के साथ खड़ी है। इनेलो की मांग है कि जल्द से किसानों की फसलों की स्पेशल गिरदावरी करवाकर मुआवजा देे। इस अवसर पर दलबीर सिंधू, नीरज बुराडहर, बनी सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें