06जेएनडी21-पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से मिलते सांसद जयप्रकाश। संवाद
- फोटो : :घटना के बाद रोते बिलखते परिजन।
उचाना। सांसद जयप्रकाश का कहना है हरियाणा में सुशासन के नाम पर भाजपा की सरकार बनी थी, लेकिन वास्तव में सुशासन कहीं नहीं है। वह लोक निर्माण विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं।
उन्होंने इनेलो और जेजेपी को भाजपा की बी टीम बताया। उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर एचपीएससी का उदाहरण देते हुए कहा कि पेपर लीक मामले में सरकार ने केवल परीक्षा रद्द की, लेकिन अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की।
राहुल गांधी के समर्थन में बोलते हुए जयप्रकाश ने कहा कि वह सिर्फ एक सांसद नहीं, बल्कि नेता प्रतिपक्ष है। उन्होंने जातिगत जनगणना के मुद्दे पर सरकार को झुकने पर मजबूर किया। इनेलो पर तीखा प्रहार करते हुए सांसद ने कहा कि यह पार्टी भाजपा की बैसाखी बन गई है। विधानसभा चुनाव में इनेलो के नेता भाजपा के इशारे पर काम करते रहे। जेजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पार्टी ने पांच साल तक सत्ता का लाभ उठाया। जेजेपी नेता कार्यकर्ताओं के साथ दोहरा व्यवहार करते थे।