फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: वरिष्ठ नागरिक परिषद बैठक में विपश्यना विधि की दी जानकारी

विज्ञापन
14जेएनडी03: बैठक में भाग लेते हुए वरिष्ठ नागरिक। स्रोत संस्था - फोटो : मुठभेड़ में घायल आरोपी मो. हबीब।
विज्ञापन
जींद। वरिष्ठ नागरिक परिषद की तरफ से मंगलवार को मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में हवन किया गया। इसमें 34 सदस्यों ने भाग लिया। इसके बाद मासिक बैठक तीन बार गायत्री मंत्र बोलकर शुरूआत की गई। धर्मवीर सिंह पूनिया ने विपश्यना व ध्यान के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गौतम बुद्ध ने विपश्यना विधि को अपनाया था। इसमें शरीर और मन की कॉम्बिनेशन की विधि है। इसमें मौन धारण किया जाता है। इसके हरियाणा में 10 सेंटर चलते हैं। इसमें 10 दिन 20 दिन और 60 दिन का समय दिया जाता है, यह निशुल्क है। इसमें विपश्यना की ऑनलाइन साइट पर अप्लाई कर सकते हैं। महीने में दो बार अप्लाई किया जा सकता है। प्रधान बूटा सिंह पूनिया व यशपाल ने पौधरोपण के बारे मे राय दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक घर के आगे दो-तीन पौधे लगाए जाएंगे। विजय कुमार शर्मा ने बताया कि जींद में जो टायर जलाने की फैक्टरी है, उनसे बहुत ज्यादा प्रदूषण फैल रहा है। इसे रोकने के लिए एनजीटी ने पहले ही इनके खिलाफ कार्रवाई कर चुका है। ऐसे में इस पर सख्त कार्रवाई की जाए। बैठक में जोरा सिंह की तरफ से तीन बच्चों द्वारा विभिन्न मुद्राओं में योग करके दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें