फोटो 30जेएनडी06-इंडस ग्लोबल अकादमी किनाना की विजेता लड़कियां अपने स्टाफ और कोच के साथ। स्रोत को
जींद। इंडस ग्लोबल अकादमी किनाना की खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय विद्यालय स्तर पर हुई अंडर-14 व अंडर-19 बालिका वर्ग की टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं में द्वितीय स्थान हासिल किया। अंडर-14 बालिका वर्ग की टीम में काव्यांजलि, राखी और नाविका ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का खिताब जीता।
वहीं अंडर-19 बालिका वर्ग में मावी, तनिषा और प्रांजल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टीम को द्वितीय स्थान दिलाया। छात्राओं के इस प्रदर्शन से विद्यालय में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि पर इंडस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के कोऑर्डिनेटर प्रवीण परूथी, प्राचार्य डॉ. संजीव तायल और मुख्याध्यापक जेएस सारंग ने विजेता छात्राओं और उनके प्रशिक्षकों को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का ही परिणाम है कि विद्यालय लगातार खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास जताया कि छात्राएं भविष्य में भी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर संस्थान और जिले का नाम गौरवान्वित करेंगी।