फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का बढ़ रहा शिकंजा, 28 और नए केस मिले

विज्ञापन
शहर की कॉलोनियों में घरों के अंदर फॉगिंग करते स्वास्थ्य कर्मचारी। संवाद। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। जिले में डेंगू का शिकंजा लगाता बढ़ रहा है। इसके केस कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। बुधवार को 28 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। नागरिक अस्पताल से 91 लोगों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें से 19 लोग डेंगू पॉजिटिव मिले हैं, जबकि सिविल सर्जन कार्यालय हिसार से मिली रिपोर्ट में नौ लोगों को डेंगू की पुष्टि हुई। जिले में इस वर्ष अब तक 372 डेंगू केस मिल चुके हैं।
विज्ञापन

डिप्टी सिविल सर्जन मलेरिया डॉ. तीर्थ बागड़ी ने कहा कि बुधवार को रामबख्श कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय महिला, गांव ईगराह निवासी 16 वर्षीय किशोरी, गांव ईगराह निवासी 40 वर्षीय महिला, चंद्रलोक कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय युवक, गांव बिशनपुरा निवासी 37 वर्षीय युवक, चाबरी कॉलोनी निवासी 12 वर्षीय बच्ची, गांव अशरफगढ़ निवासी 27 वर्षीय युवक, चाबरी कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय किशोर, उत्तर नगर निवासी 25 वर्षीय महिला, गांव ईगराह निवासी 65 वर्षीय महिला, लखमीरवाला निवासी तीन वर्षीय बच्चा, शास्त्री नगर निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति, अर्बन इस्टेट निवासी 68 वर्षीय व्यक्ति, निडाना निवासी 19 वर्षीय युवक, विजय नगर निवासी 51 वर्षीय महिला, अहीरका निवासी 19 वर्षीय युवती, सिवाह निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति, रेलवे कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय महिला की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। वहीं हिसार सिविल सर्जन कार्यालय से गांव ईगराह निवासी 28 वर्षीय महिला, नगूरां निवासी 28 वर्षीय युवक, पाजू कलां निवासी 26 वर्षीय युवक, कृष्णा नगर जींद निवासी 63 वर्षीय महिला, नगूरां निवासी 20 वर्षीय युवक, जाजवान निवासी 19 वर्षीय युवक, कहसून निवासी 14 वर्षीय बच्ची, दनौदा निवासी 17 वर्षीय किशोरी, आनंद पर्वत कॉलोनी जींद निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति, बीबीपुर निवासी 27 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
लगातार करवाई जा रही फॉगिंग
स्वास्थ्य विभाग लगातार जिन घरों में डेंगू के केस मिले रहे हैं, वहां पर फॉगिंग करवा रहा है। इसके अलावा नगर परिषद भी शहर की कॉलोनियों में लगातार फॉगिंग कर रही है। स्वास्थ्य विभाग के पास घरों के अंदर फॉगिंग करने के लिए एक ही मशीन है। इसी प्रकार नगर परिषद के पास भी बाहरी क्षेत्र में फॉगिंग के लिए एक ही मशीन है। जिले में 299 गांव हैं। इनमें से मात्र 50 ग्राम पंचायतों के पास ही फॉगिंग मशीन हैं, जो काम कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग, नगर परिषद व ग्राम पंचायतों को फॉगिंग मशीनें बढ़ाने की जरूरत है। कोट
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मचारी लगातार काम कर रहे हैं। हर घर में फॉगिंग करवाई जा रही है। लोगों को भी लगातार जागरूक भी किया जा रहा है। जांच रिपोर्ट के अनुसार डेंगू का प्रतिशत कम हो रहा है। इसी महीने में जिले से डेंगू पूरी तरह खत्म हो जाएगा। बुखार पीड़ित लोगों को तुरंत अपनी जांच करवानी चाहिए।
विज्ञापन

-डॉ. जेएस पूनिया, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें