फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रुपयों के लालच में ट्रैक्टर चालक ने ही किया था लूट का नाटक

Sat, 25 Feb 2023 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। नौ दिन पहले ट्रैक्टर चालक से 95 हजार रुपये लूट के मामले की पुलिस ने गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस का दावा है कि शिकायत करने वाले ट्रैक्टर चालक ने ही रुपयों के लालच में लूट की झूठी साजिश रची थी। आरोपी शिकायतकर्ता ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की यूपी के सीतापुर जिले के कपसा कलां गांव निवासी वीरपाल है।
विज्ञापन

15 फरवरी को यूपी के सीतापुर जिला के कपसा कलां गांव निवासी वीरपाल ने धमतान साहिब चौकी में शिकायत दर्ज करवाई थी की वह सहदेव के स्वराज ट्रैक्टर पर चालक की नौकरी करता है । वह गांव भूलन से धान की पराली की गांठें भरकर कैथल छोडने जाता है। 14 फरवरी को वह गांठों की ट्राली को कैथल उतारकर पराली का 95 हजार रुपये का भुगतान लेकर वापस आ रहा था, कि धमतान साहिब के नजदीक ट्राली पंचर हो गई। जब वह पंचर लगवा रहा था तो मौका पर बाइक सवार दो युवक आए और फोन पर बात करने के लिए फोन मांगने लगे। दोनों फोन पर बात करते करते दुकानों के पीछे चले गए। जब वह फोन लेने पीछे गया तो दोनों ने उसे पकड़ लिया और 95 हजार रुपये छीन लिए। शिकायत पर पुलिस ने गढ़ी थाना में अज्ञात में केस दर्ज कर लिया था। मामला की जांच के दौरान पुलिस टीम ने ट्रैक्टर मालिक को बुलाकर दोबारा से पूछताछ की तो दोनों के बयान मेल नहीं खाए। इस पर पुलिस की शक की सुई गहरा गई। टीम ने चालक से सख्ती से पूछताछ की तो चालक की लूट की वारदात से पर्दा उठ गया। पुलिक के अनुसार चालक ने बताया कि उसे पैसों की जरूरत थी। वह पराली का 51 हजार रुपये का भुगतान लेकर चला था। रास्ते में नौ हजार रुपये का तेल डलवा लिया। एक हजार रुपये खर्च कर दिए।उसके मन में लालच आ गया और उसने अपने साथी कृष्ण निवासी मनियाना को बुलाकर साजिश में शामिल कर लिया और 36 हजार रुपये कृष्ण को देकर घर भेज दिया और पांच हजार रुपये खुद ने छिपाकर योजना अनुसार लूट होने का झूठा ड्रामा रच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें