फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिल्लूखेड़ा में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी पर सीएम विंडों की शिकायत उठवाने को लेकर मारपीट के आरोप

विज्ञापन
जानकारी देते हुए पीड़ित दंपती। - फोटो : Jind
विज्ञापन
पिल्लूखेड़ा में तैनात खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के एक अधिकारी तथा दो अन्य पर सीएम विंडों की शिकायत उठवाने का दबाव बनाकर मारपीट करने का महिला ने आरोप लगाया है। रिटौली निवासी महिला प्रतिभा ने पिल्लूखेड़ा थाना में शिकायत दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता महिला ने विभाग के अधिकारी पर आरोप लगाए कि उसका पति अशोक लगभग दो वर्ष पहले पिल्लूखेड़ा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में चपरासी के पद पर ठेका प्रथा पर नौकरी करता था जिसको वहां से अधिकारियों ने हटा दिया गया था। इसके बाद उसके पति ने इस विभाग के अधिकारियों के खिलाफ सीएम विंडो में शिकायत दी थी। जिसकी जांच चली हुई है लेकिन अधिकारी तथा उसके साथ दो अन्य व्यक्तियों ने उस पर शिकायत उठवाने का दबाव बनाया लेकिन उन्होंने शिकायत उठाने से मना कर दिया। इस बात को लेकर अधिकारी तथा उसके साथ आए एक अन्य व्यक्ति ने उसके पति के साथ मारपीट की और जब वह बीच बचाव करने के लिए गई तो उसके साथ भी मारपीट की गई। इस मामले में पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि मारपीट के आरोप की शिकायत मिली थी। पुलिस जांच के लिए घटना स्थल पर गई लेकिन वहां पर मारपीट से संबंधित किसी भी प्रकार का मामला सामने नहीं आया। इसके अलावा इसमें आगामी जांच जारी है।
लगाए गए सभी आरोपी झूठे
इस मामले में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के संबंधित अधिकारी ने बताया कि उस पर जो आरोप लगाए गए हैं। वह सभी झूठे हैं। वह पिछले तीन वर्ष से रिटौली गांव में ही कभी नहीं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें