फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी नगर में महिला को तांबे के बर्तन साफ करने के झांसे में लेकर दो युवकों ने ठगे सोने के आभूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी नगर में एक महिला को तांबे के बर्तन साफ करने के झांसे में लेकर दो युवकों ने सोने के दो कड़े व दो अंगूठी ठग ली। शहर थाना पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर की गांधी नगर निवासी महिला शकुंतला ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह अपने मकान पर थी। इस दौरान कुछ युवक आए और कहा कि वह तांबे के बर्तनों की सफाई करते हैं। इस पर उसने एक तांबे का लोटा उनको साफ करने के लिए दिया और फिर उन्होंने उसके पहने हुए सोने के कड़े पर पाउडर डाल दिया तथा कहा कि वह सोने के जेवरात की सफाई करते हैं। इस पर उसने दोनों सोने के कड़े और दो अंगूठी जिनका वजन करीब आठ तोले से ज्यादा था उनको साफ करने के लिए दे दिए। आरोपी चकमा देकर सोने के कड़े और अंगूठी लेकर फरार हो गए। शहर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें