फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दोस्त के साथ लड़ाई में पड़ोसी युवक के सिर में घोंपा पेचकश

विज्ञापन
25जेएनडी20-युवक के सिर में घोंपा गया पेचकश। स्रोत परिजन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। शहर की चंद्रलोक कॉलोनी में दोस्त के साथ हुई लड़ाई में नाबालिग ने पड़ोसी युवक दीपक के सिर में पेचकश घोंप दिया। उसे तुरंत नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
इस दाैरान चिकित्सकों ने ऑप्रेशन कर पेचकश तो निकाल दिया। फिलहाल युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है। हालांकि पुलिस अभी तक घायल के बयान तक लेने नहीं गई है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि 23 जून को चंद्रलोक कॉलोनी निवासी दीपक मकान के पास अपने एक दोस्त के साथ दुकान में खड़ा था। तभी पड़ोसी नाबालिग लड़का आया और उसके दोस्त के साथ झगड़ा करने लगा।
वहां दीपक उनकी लड़ाई देखने लगा। तभी आरोपी नाबालिग लड़के ने दोस्त को छोड़ दीपक को पकड़ लिया व सिर में पेचकश घोंप दिया।
घायल के ताऊ राजेश ने बताया कि वह शिकायत लेकर पुलिस चौकी पटियाला चौक में तीन बार जा चुका है, लेकिन पुलिस उसे बयान लेने के लिए आने का आश्वासन देकर भेज देती है, लेकिन अभी तक घायलों के बयान लेने नहीं आई है।
विज्ञापन

उलहाना देने पर परिजनों ने किया हमला : दीपक पर किए गए हमले के बाद परिजन जब आरोपी के घर उलहाना देने गए तो उन पर भी हमला कर दिया।
इससे दीपक की ताई को गंभीर चोटें आई, जिसको उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ा। घटना के बाद आरोपी नाबालिग अपने दोस्तों को बुलाकर लाया और दीपक के घर पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें