फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपियों की तय समय में गिरफ्तारी नहीं हुई तो होगा आंदोलन

विज्ञापन
व्यापारियों के साथ बैठक करते शहर थाना प्रभारी। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। व्यापार संगठन और व्यापार मंडल जींद के तीन दिसंबर के बंद को स्थगित करने के फैसले को लेकर गुलशन डंक ने प्रशासन को चेताया कि अगर दस दिन में फरार चल रहे आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो व्यापारी दोबारा से आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। इसके अलावा व्यापारियों ने एसपी नरेंद्र बिजराणियां से मिलकर व्यापारी नीतिन गोयल से रंगदारी के मामले में फरार चल रहे वजीर की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित करवाने की मांग की। इस पर एसपी ने आईजी को पत्र लिखकर मंजूरी लेेने के लिए इनाम रखवाने की बात का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष गुलशन डंक ने कहा कि वारदात के दस बीतने के बाद भी दो आरोपियों की गिरफ्तारी होना पुलिस की नाकामी है। इस मामले में उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके सहयोग से व्यापारियों का आंदोलन जन आंदोलन के रूप में उभरकर सामने आया। इस आंदोलन के बाद ही पुलिस प्रशासन हरकत में आई। उसी का नतीजा हुआ कि पुलिस प्रशासन ने एसआईटी गठित कर दी और दोषियों पर इनाम घोषित कर दिया और प्रदर्शन के बाद महज चार दिनों में ही दो मुख्य गिरफ्तारियां संभव हो पाईं। उन्होंने कहा कि सरकार और पुलिस प्रशासन ने जींद के व्यापारी प्रतिनिधियों को बाकी दोषियों को पकड़ने की जो समय सीमा दी है उसमें दोषी गिरफ्तार नहीं हुए तो आगे प्रदर्शन और आंदोलन या बंद करने का निर्णय लेने से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें