फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई तय, विकास कार्यों में समझौता नहीं : रामकुमार गौतम

विज्ञापन
12जेएनडी24: कुरड़ गांव में आयोजित कार्यक्रम में अ​धिका​रियों को लताड़ लगाते हुए विधायक रामकुमार
विज्ञापन
सफीदों। सफीदों के विधायक रामकुमार गौतम शुक्रवार को गांव कुरड़ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर सख्त तेवर में नजर आए। कार्यक्रम के दौरान किसान अनिल ने शिकायत की कि उसके खेत तक जाने वाले रास्ते में पंचायती राज विभाग की ओर से मानकों के अनुरूप निर्माण सामग्री का उपयोग नहीं किया गया है और कच्ची ईंटें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

शिकायत मिलते ही विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाया। उन्होंने पंचायती राज के एसडीओ को स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि जांच में अनियमितता या घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल पाया गया तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विधायक ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता केवल गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य हैं और जनता के पैसे से होने वाले प्रत्येक कार्य में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह न तो स्वयं किसी प्रकार की गड़बड़ी करते हैं और न ही किसी को ऐसा करने की छूट देंगे। जाति या व्यक्तिगत संबंधों के आधार पर किसी को संरक्षण नहीं दिया जाएगा। जो भी व्यक्ति या अधिकारी गलत कार्य करेगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि आमजन को उनका वास्तविक लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें