फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द ठोस कदम नहीं उठाए तो होगा आंदोलन : रघुबीर नैन

Mon, 13 Oct 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
13जेएनडी20: खाप प्रधान रघुबीर नैन की फाइल फोटो। स्रोत खाप मीडिया प्रभारी।
विज्ञापन
नरवाना। वाई पूरण कुमार आत्महत्या मामले में सर्वजातीय बिनैन खाप के प्रधान रघुबीर नैन ने निष्पक्ष और स्वतंत्र एजेंसी से जांच करवाने की सख्त मांग की है। सरकार ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए तो खापें आंदोलन का रास्ता भी अपना सकती हैं। जनता अब सच्चाई जानना चाहती है।
विज्ञापन

यह मामला अब प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में चर्चा का विषय बन चुका है और लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में पारदर्शी जांच ही सच को सामने ला सकती है। प्रधान नैन ने कहा कि वाई पूरण कुमार एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी थे और उनके साथ घटी यह घटना सामान्य नहीं मानी जा सकती।
उन्होंने कहा कि जनता के मन में यह संदेह गहराता जा रहा है कि कहीं न कहीं इस पूरे प्रकरण को स्थानीय स्तर पर दबाने या उसका रुख मोड़ने की कोशिश की गई है। इसलिए स्थानीय पुलिस या प्रशासनिक जांच पर भरोसा करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

रघुबीर नैन ने कहा कि न्याय व्यवस्था पर जनता का भरोसा तभी कायम रह सकता है जब दोषियों को सजा मिले और निर्दोषों को न्याय। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में सच्चाई को छिपाने की बजाय उजागर करना ही प्रदेश और देश के हित में है।
रघुबीर नैन ने कहा कि न्याय व्यवस्था पर जनता का भरोसा तभी कायम रह सकता है जब दोषियों को सजा मिले और निर्दोषों को न्याय। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में सच्चाई को छिपाने की बजाय उजागर करना ही प्रदेश और देश के हित में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें