फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सद्भाव यात्रा में नहीं दिखे कांग्रेसी चेहरे, बीरेंद्र बोले-राहुल गांधी की सहमति से शुरू की यात्रा

Mon, 13 Oct 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि सद्भाव यात्रा कांग्रेस की अधिकृत यात्रा है जिसे राहुल गांधी से चर्चा के बाद उनके बेटे पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने शुरू किया है। यह यात्रा प्रदेश में सामाजिक भाईचारे को मजबूत करने और भाजपा की जातीय राजनीति के खिलाफ जनजागरण का संदेश देने के उद्देश्य से निकाली जा रही है। यह बात उन्हाेंने पटियाला चौक स्थित जाट धर्मशाला में पत्रकार वार्ता में कही।
विज्ञापन


जिले में निकली इस यात्रा से कांग्रेस के जिला प्रधान समेत कोई भी बड़ा नेता शामिल नहीं हुआ, जिससे संगठन की अंदरूनी फूट एक बार फिर उजागर हो गई। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि आज जो लोग दूरी बना रहे हैं, वे दूसरे चरण की यात्रा में खुद साथ नजर आएंगे। कांग्रेस की विचारधारा समाज को जोड़ने की है, तोड़ने की नहीं। सोमवार को यात्रा शहर के आंबेडकर चौक, रानी तालाब, गुरुद्वारा, घंटाघर, मेन बाजार, पंजाबी बाजार, झांझ गेट, पुरानी सब्जी मंडी, पटियाला चौक, अमरहेड़ी से होते हुए कंडेला गांव पहुंची।

उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में बने तनावपूर्ण माहौल में सबसे बड़ी जरूरत सामाजिक भाईचारे की है। प्रदेश का भाईचारा पूरे देश में मिसाल रहा है लेकिन भाजपा ने राजनीतिक स्वार्थ के चलते इसे गहरी चोट पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि सद्भाव यात्रा का उद्देश्य इसी भाईचारे को पुनर्जीवित करना और समाज में फैल रही कट्टरता व जातिवाद को समाप्त करना है।
विज्ञापन


पूरण कुमार मामले में सुप्रीम कोर्ट के जज से जांच कराने की मांग
पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा ने पिछले कुछ सालों में देश को जाति और धर्म के नाम पर बांट दिया है जिससे हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने की घटना हो, यूपी के बरेली में वाल्मीकि युवक की हत्या या हरियाणा में आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार की आत्महत्या, इन सबके पीछे वही विभाजनकारी सोच काम कर रही है जिसे सत्ता के फायदे के लिए फैलाया जा रहा है। बीरेंद्र सिंह ने वाई पूरण कुमार मामले की सुप्रीम कोर्ट के किसी सिटिंग या रिटायर्ड जज से जांच कराने की मांग की।
बृजेंद्र ने काली पट्टी बांध कर यात्रा की
सद्भाव यात्रा में बृजेंद्र सिंह सहित कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बाजू पर काली पट्टी बांधकर एडीजीपी वाई पूरण कुमार के समर्थन में सरकार के प्रति रोष जताया। आईपीएस वाई पूरण कुमार केस पर बृजेंद्र सिंह ने कहा कि जातिगत मानसिकता बढ़ रही है। आईपीएस अधिकारी को योजनाबद्ध तरीके से उत्पीड़ित किया गया। यह हरियाणा की नौकरशाही में बढ़ते जातिगत भेदभाव का प्रमाण है। दलितों को केवल शोषण की नजर से देखा जा रहा है। यह मनुवाद का चरम रूप है। गोडसे की मानसिकता पनप रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें