हसनपुर के आरोही मॉडल स्कूल में आउटसोर्सिंग पर लगाए गए तीन कर्मचारियों को ठेकेदार ने मंत्री की नई लिस्ट आने की बात कहकर हटा दिया है।
इससे भी हैरानी की बात यह है कि करीब 20 दिन बाद भी इन युवकों की बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया है।
स्कूल को स्टाफ मुहैया कराने वाले ठेकेदार ने भी स्वीकारा है कि मंत्री की लिस्ट के अनुसार नए लोगों को काम पर रखा गया है।
आरोही मॉडल स्कूल में कई-कई माह की सेवा दे चुके हसनपुर निवासी जयकरण, शामदों निवासी अनिल और चुहड़पुर गांव निवासी गुलाब सिंह का कहना है कि उन्होंने कई-कई माह तक नौकरी की है।
इन लोगों का आरोप है कि स्कूल में उनके द्वारा कई माह तक सेवा दी जा चुकी है, लेकिन उनकी तनख्वाह के नाम पर अभी तक एक रुपया नहीं मिला है।
दिया जाए वेतन- प्राचार्य
इस मामले हसनपुर आरोही मॉडल स्कूल की प्राचार्य ममता शर्मा के अनुसार जिन युवकों ने स्कूल में काम किया है। उनकी मानदेय तो बनता है और ठेकेदार को देना चाहिए।
मंत्री ने भेजी लिस्ट- कांट्रैक्टर
इस मामले को लेकर हसनपुर आरोही मॉडल स्कूल के कांट्रैक्टर कृष्ण कौशिक से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जिन युवकों को लगाया था, मंत्री की लिस्ट आने के बाद उन्हें हटाया है।
मंत्री ने जिसके नाम दिए उनको लगा दिया है। जिनको हटाया गया है उनका मानदेय बजट आने के बाद ही दिया जाएगा फिलहाल बजट नहीं है।