फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइड्रोजन ट्रेन तकनीक भविष्य में भारत की नई पहचान बनेगी : बेदी

विज्ञापन
फोटो 2 नरवाना। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
नरवाना। शहर में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे और जींद में आयोजित होने वाली जनसभा की तैयारियों को लेकर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को हुई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन केवल रेलवे के इतिहास में ही नहीं बल्कि हरित ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी देश की बड़ी उपलब्धि होगी। प्रधानमंत्री स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं और भविष्य में हाइड्रोजन तकनीक भारत की नई पहचान बनेगी। बेदी ने कहा कि जींद में आयोजित जनसभा पूरी तरह इको-फ्रेंडली होगी।
प्रधानमंत्री का हरियाणा दौरा केवल रेलवे परियोजनाओं तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि प्रदेश को कई अन्य विकास परियोजनाओं की भी सौगात मिलेगी। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र में सिख गुरुओं के बलिदान और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को समर्पित करीब 150 एकड़ क्षेत्र में भव्य सिख संग्रहालय विकसित करने की योजना पर भी कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर प्रधानमंत्री का स्वागत करने और इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें