04जेएनडी19-हाइड्रोजन ट्रेन, जो कि सोनीपत रूट पर आवागमन करेगी। संवाद
जींद। हाइड्रोजन प्लांट में बने कॉन्फ्रेंस हॉल के लिए फर्नीचर का सामान आ गया है। शनिवार को फर्नीचर की जांच करने दिल्ली शकूरबस्ती से अधिकारी पहुंचे। उन्होंने काॅन्फ्रेंस हाल में फर्नीचर का सामान बेहतर ढंग से लगाने के निर्देश दिए और फिर वापस चले गए। अब काॅन्फ्रेस हाल में कर्मचारी होने वाली बैठक में भाग ले सकेंगे।
हाइड्रोजन प्लांट में कई दिनों से इलेक्ट्रोफायर खराब पड़ा है। ऐसे में गैस बाहर से मंगवाई जा रही है। शनिवार को चेन्नई से गैस का दूसरा ट्रक आया। इससे पहले एक अप्रैल को गैस का ट्रक मंगवाया गया था। पहले ट्रक में जो गैस आई थी उसे प्लांट के स्टोरेज टैंक में भर दिया गया है।वहीं इलेक्ट्रोफायर ठीक होने में समय लग सकता है।
27 मार्च को ट्रेन का पांचवां परफार्मेंस ट्रायल हुआ था। इससे पहले इलेक्ट्रोफायर के लिए जर्मनी से सामान मंगवाया गया था। इससे बेहतर गुणवत्ता वाली गैस का उत्पादन हो रहा था। ट्रेन की अच्छी माइलेज आ रही थी।
परफॉर्मेंस ट्रायल के बाद हाइड्रोजन ट्रेन को 30 मार्च को मरम्मत के लिए दिल्ली भेजा गया है जो अभी तक जींद नहीं लौटी है। ट्रेन के दिल्ली से लौटने के बाद जल्द ही सीआरएस की ट्रायल हो सकती है। हालांकि अभी तक सीआरएस निरीक्षण के ट्रायल की तारीख निर्धारित नहीं हुई है।