फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एनएमएमएस परीक्षा में बेलरखा विद्यालय के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
04जेएनडी07: विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए विद्यालय स्टाफ सदस्य। स्रोत संस्थान।
विज्ञापन
नरवाना। राष्ट्रीय स्तर की नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बेलरखा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से स्कूल और गांव में खुशी का माहौल है।अध्यापक प्रदीप जागलान ने बताया कि परीक्षा में विद्यालय की छात्राएं अंजू, पिंकी, निहारिका, दीपिका और छात्र प्रतीक ने सफलता हासिल की है। प्राचार्य बलजीत गोयत ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और अध्यापकों को बधाई दी। विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान अमित कुमार सीनियर विंग और बलविंदर शर्मा जूनियर विंग ने कहा कि विद्यालय निरंतर शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है और भविष्य में भी ऐसे ही परिणाम देता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें