फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएएमएस को सर्जरी की अनुमति देने के विरोध में भूख हड़ताल

विज्ञापन
नेहरू पार्क में भूख हड़ताल पर बैठे आईएमए के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) ने बीएएमएस को सर्जरी की अनुमति देने के विरोध में वीरवार को सुबह दस बजे से लेकर शाम छह बजे तक नेहरु पार्क में भूख हड़ताल रखी।
विज्ञापन

आईएमए के जिला प्रधान डॉ. अजय गोयल ने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सकों को 58 प्रकार की शल्य चिकित्सा की अनुमति देकर खिचड़ी बना दी है। अब इस मिक्सोपैथी के खिलाफ आईएएम लगातार आंदोलन पर है। नेहरू पार्क में कैंडल मार्च के समापन पर चिकित्सकों ने शहीद हुए सैनिकों और किसान आंदोलन में मारे गए किसानों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। उन्होंने कहा कि एक आयुर्वेद वेदाचार्य को केवल तीन वर्ष की आयुर्वेद की स्नातकोत्तर शिक्षा दिलाकर उसे एमएस सर्जन बनाया जाएगा। वह अकेला सर्जन आंख, कान, नाक, गला, दांत, सामान्य सर्जरी, कैंसर, गर्दन आदि के ऑपरेशन करने के लिए अधिकृत होगा। इस जुगाड़बाजी से लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें