फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहमंत्री ने सफीदों पालिका में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए एसआईटी के गठन का दिया आश्वासन

विज्ञापन
चंडीगढ़ में अनिल विज को ज्ञापन सौंपते विधायक सुभाष गांगोली। विज्ञप्ति - फोटो : Jind
विज्ञापन
सफीदों नगर पालिका में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच अब एसआईटी करेगी। इसमें जींद से बाहर के जिलों के अधिकारियों को शामिल किया जाएगा। यह बात कांग्रेस विधायक सुभाष गांगोली ने जारी विज्ञप्ति में कही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह मंगलवार को स्थानीय निकाय एवं गृहमंत्री अनिल विज से चंडीगढ़ में मिले थे। उनके सामने उन्होंने नगरपालिका सफीदों नपा मेें हुए भ्रष्टाचार के मामले को उठाया था। 20 जुलाई से नगरपालिका में 35 करोड़ रुपये के हुए विकास कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए भाजपा नेता रामदास प्रजापत अनशन पर बैठे थे। उनका अनशन डीएमसी संजय बिश्नोई ने मंगलवार को समाप्त करवाते हुए जांच का आश्वासन दिया था। गांगोली ने कहा कि स्थानीय स्तर के अधिकारियों से जांच करवाने से इस मामले की सच्चाई बाहर नहीं आ पाएगी। इसके लिए एसआईटी गठित होनी चाहिए, जिसमें दूसरे जिलों के अधिकारी शामिल हैं। गांगोली ने कहा कि गृहमंत्री अनिल विज ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह इस मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित करेंगे, जिसमें जिले के बाहर के अधिकारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें