फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के साथ दुष्कर्म करने का हिसाह निवासी आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में अपनी सहेली से मिलने जा रही शहर की एक कॉलोनी की महिला के साथ रोहतक बस अड्डे के पास छह युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में महिला थाना पुलिस ने हिसार के गामड़ा गांव निवासी दिनेश उर्फ ढील्लू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जींद शहर की एक कॉलोनी की रहने वाली 30 वर्षीय महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 30 जून को वह दिल्ली में अपनी सहेली से मिलने जा रही थी। रोहतक बस अड्डे पर उतरने के बाद उसे लाखनमाजरा का मंगल, अमित और दीपक मिले। वह उसे बहला फुसलाकर बस अड्डे के पीछे एक होटल में ले गए। जहां पहले से ही तीन लोग मौजूद थे। इसके बाद सभी ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर मंगल, अमित और दीपक को नामजद कर 3 अन्य के खिलाफ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया था। महिला थाना प्रभारी गीता देवी ने बताया कि महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में में हिसार जिला के गांव गामड़ा निवासी दिनेश उर्फ ढिल्लू को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें